फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire rained from the sky, the old lady died

Lalitpur News: आसमान से बरसी आग, वृद्धा ने तोड़ा दम

Wed, 11 Jun 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, the old lady died
ललितपुर। ज्येष्ठ माह में आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही तपिश बढ़ने से न्यूनतम पारा 29 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के चलते लोग चेहरे पर कपड़ा बांध कर सड़क से आवागमन करते नजर आए। भीषण गर्मी में सोमवार को कलश यात्रा से लौटने के दौरान एक वृद्धा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर सीमा से लगा मसौरा गांव में तीन दिनों से बिजली गुल रहने से ग्रामीण परेशान हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हो रही है। टीम लगाकर लाइनों में आए फाल्ट सही कराए जा रहे हैं। इधर, शहर क्षेत्र के कई मोहल्लों में ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

000000000000000
कलश यात्रा से घर लौट रही थी वृद्धा
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रामनगर भाजपा कार्यालय के पास कॉलोनी निवासी रमादेवी (70) सोमवार दोपहर में आरएमवी स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास से निकल रही कलश यात्रा में शामिल होने गई थी। कलश यात्रा के बाद वह दोपहर लगभग तीन बजे पैदल घर लौट रही थी। वह भाजपा कार्यालय के पास ही पहुंची थी कि तभी तेज धूप में उसकी हालत बिगड़ गई और सड़क पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। उसके साथ मौजूद महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
बिजली सप्लाई ठप होने से लोग परेशान
बार। कस्बा बार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। घरों में रहने वाले लोगों को बिजली न आने के कारण पूरे दिन परेशान होना पड़ रहा है। अवर अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार की जा रही है। यदि कहीं कोई फाल्ट हो रहा तो उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है।
0000
मंगलवार को इस तरह चढ़ा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह 10 बजे -38
समय - न्यूनतम - अधिकतम
सुबह 10 बजे 28 -38
12 बजे- 28 - 41
01 बजे 29 - 43
2 बजे- 30 44
4 बजे- 30 45
5 बजे- 29 - 44
7 बजे- 29 41
8 बजे- 29 36
9 बजे 29- 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed