फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire damages sought compensation

अग्निकांड से नुकसान का मांगा मुआवजा

Mon, 08 Jun 2015 12:35 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fire damages sought compensation
ललितपुर। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जिले में आए आंधी तूफान के कारण हुई तबाही, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा समेत छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



रविवार को अपना दल कार्यकर्ताओं ने ग्राम ककरुआ में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरूआ में 19 मई को आंधी आई थी, जिससे आग लग गई थी। अग्निकांड में गांव के पूरन व हरीराम का मकान शत-प्रतिशत जल गया था, साथ ही गेहूं, सोयाबीन, मटर आदि की फसल के साथ अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। उन्होंने पीड़ितों के लिए शासन से आवास एवं 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। इसी घटनाक्रम के दौरान गांव के ही रूपन, इमरत, रामचरन,  बच्चू को भी काफी नुकसान हुआ था। इनको शासन से 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


 जिले में किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा जल्द दिए जाने, खितवांस एवं महरौनी स्थित बैंकों की कार्यप्रणाली की जांच कराने, किसानों का कर्जा 50 हजार रुपये तक माफ करने, ग्राम अर्जुनखिरिया व नाराहट में स्वीकृत विद्युत सब स्टेशनों का कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी महरौनी रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेद्र सिंह, देवेंद्र पटेल, रामस्वरूप पटेल, जगदीश प्रसाद, पूरन, श्रीराम, रूप नारायण, इमरत, बच्चूलाल, हरनाम, सुखप्रसाद, दीपा, वीरेंद्र, अनिल, हरीराम, हरमन, पन्नालाल, देशराज आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed