फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in three shops in Lalitpur fire team reached spot

Lalitpur: तीन दुकानों में लगी आग, दमकल की टीम पहुंची मौके पर, एक घंटे के बाद पाया काबू

Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
सार

फायर बिग्रेड की मदद से टीम ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानों के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in three shops in Lalitpur fire team reached spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर की नवीन गल्ला मंडी के पास स्थित तीन दुकानों में आग लगने और दुकान में कम्प्रेशर सिलेंडर मौजूद होने सूचना पर फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


नवीन गल्ला मंडी के पास पंक्चर और बैट्री की तीन दुकानों में आग लग जाने और एक दुकान में कम्प्रेशर सिलेंडर होने की सूचना नारायण नाम के युवक ने फायर सर्विस विभाग को दी। दुकानों में आग और उसमें कम्प्रेशर सिलेंडर मौजूद होने की सूचना पर फायर सर्विस टीम वाहन सहित मौके पर पहुंच गई। यहां देखा कि चार दुकानों में जिसमें पंक्चर, बैट्री और सब्जी की दो दुकानों में आग लगी थी और अंदर रखा सामान जल रहा था। आसपास मौजूद लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।  
विज्ञापन


फायर बिग्रेड की मदद से टीम ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानों के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग से पंक्चर दुकान संचालक हसीन पुत्र अब्दुल रहमान, बैट्री दुकानदार मदीन पुत्र ईशा और सब्जी दुकानदार परमानंद पुत्र महेश, ब्रज कुशवाहा पुत्र देवी की दुकानों में रखा हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आग की सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी दौड़ी
पुलिस लाइन में एक आवास में आग लगने की सूचना फायर टीम को मिली। जिस पर तत्काल फायर सर्विस वाहन मौके के लिए निकले, लेकिन इस बीच आग बुझ जाने की जानकारी मिली तो वाहन वापस लौट आया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed