फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire breaks out in garbage at Solid Waste Management Plant

Lalitpur News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कचरे में लगी आग

Sun, 30 Mar 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in garbage at Solid Waste Management Plant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दैलवारा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कचरे में आग लग गई। कचरे से उठ रहे धुएं ने आसपास की हवा दूषित कर दी। फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम ने शाम छह बजे तक आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन धुआं उठता रहा। इससे आसपास के तीन मोहल्लों की 800 की आबादी परेशान है।

शहर के 26 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 62 टन कचरा निकलता है। इसे मोहल्ला रामनगर में डाला जा रहा था। यहां कचरे का पहाड़ लग जाने से मोहल्लावासियों को भी समस्या हो रही थी। बारिश में दुर्गंध उठती थी। नगर पालिका ने कचरा निस्तारण के लिए ग्राम दैलवारा में 10 एकड़ भूमि पर आठ करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भवन व अन्य निर्माण कराया। कचरा निस्तारण के लिए मशीनों का इंतजार है। प्लांट में शहर से निकलने वाला कचरा डाला जा रहा है। इसी बीच शनिवार को दोपहर में यहां आग लग गई। धुआं देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की टीम टैंकर लेकर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण न होने पर दमकल विभाग को सूचना दी। देर शाम तक दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed