{"_id":"65a420eddc0cb37d460571ea","slug":"fire-breaks-out-in-electronic-shop-goods-burnt-to-ashes-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8919-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार/ललितपुर। शनिवार रात इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्हौरी सहना निवासी आकाश राजपूत ने कस्बा बार में ब्लॉक रोड पर किराए के मकान में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखा है। 13 जनवरी की देर रात उसकी दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलने लगा। चिंगारी व धुआं देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भड़क चुकी थी कि सफलता नहीं मिली। लोगों ने हैंडपंप व मोटर चालू कर पानी डाल आग पर काबू पाया। लोगों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद भी वह काफी देरी से आई। पीड़ित दुकानदार आकाश ने करीब 6-7 लाख रुपये का सामान जलने व मकान क्षतिग्रस्त होने की बात कही।
-- -- -- -- --
शनिवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई थी, जिस पर काबू पाते हुए बुझा लिया गया। आग से दुकान का सामान जल गया है। दुकानदार ने आग लगने का कारण अज्ञात बताया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अशोक कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना बार