फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Financial crisis became a hindrance for disabled players to play in Sri Lanka

Lalitpur News: दिव्यांग खिलाड़ियों को श्रीलंका में खेलने के लिए आर्थिक तंगी बनी रोड़ा

Sat, 30 Aug 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Financial crisis became a hindrance for disabled players to play in Sri Lanka
तालबेहट। तहसील क्षेत्र के दो गांवों में निवास करने वाले दो दिव्यांगों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता श्रीलंका में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के मार्ग में आर्थिक तंगी सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आई है। जिसके चलते वह वहां जाने के लिए परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से खर्चा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पैरा क्रिकेट क्लब मंडी हिमाचल द्वारा चयनित इस टीम में ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा पारा निवासी खेत सिंह कुशवाहा और ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी सूरज कुशवाहा का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 21 से 27 सितंबर तक देहरादून में आयोजित विशेष शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 6 से 10 अक्तूबर तक श्रीलंका के कोलंबो स्थित स्काई स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। लेकिन श्रीलंका और देहरादून शिविर में शामिल होने के लिए पैरा क्लब ने प्रति खिलाड़ी को 35500 रुपये जमा करने के लिए कहा है। इससे दोनों दिव्यांग खिलाड़ी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते शायद वह इस सुनहरे मौके को खो सकते हैं। जो भविष्य में उनके सपनों को नई उड़ान दे सकता है। उन्हाेंने जनपद के जन प्रतिनिधियों अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

0000
खेत सिंह कुशवाहा
मजरा पारा से आने वाले खेत सिंह जन्म से ही दिव्यांग हैं। पिता मजदूरी करते हैं। तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा है। आर्थिक तंगी के चलते आगे की पढ़ाई नहीं कर सके। इनका चयन बल्लेबाजी में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
सूरज कुशवाहा
गनेशपुरा मजरा में निवास करने वाले सूरज के पिता भी खेती करते हैं। दो भाई और दो बहन में सबसे छोटे सूरज हैं। कक्षा दस उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपने पिता के काम में हाथ बटाने लगे। यह तेज गेंदबाजी करते हैं। यह मोहम्मद सिराज को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed