फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   final match

दातार छह विकेट ने छह विकेट से जीता फाइनल

Wed, 18 Jan 2017 12:37 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 18 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
final match
स्‍पाेेट्स - फोटो : amar ujala
 सीबी गुप्ता ग्राउंड पर आयोजित महेंद्र पांडे स्मृति अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को दातार क्लब परवई (झांसी) ने बांदा एकादश छह विकेट से हरा दिया। मैन आफ द मैच नरेंद्र और सीरीज जितेंद्र ने अपने नाम की। मैच का शुभारंभ रीतेश बडौनियां ने किया।
विज्ञापन



बांदा एकादश के कप्तान प्रवेश सिंह ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित बीस ओवर के मैच में आखिरी ओवर में पूरी टीम 129 रन पर सिमट गई। बांदा की ओर से करन कुशवाहा 32, आरिफ 18, सलमान 20 और सनी वर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। परवई के गेंदबाज जितेन्द्र, सोनू और विजय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दातार क्लब परवई टीम के बल्लेबाजों नरेंद्र 61 और अंकेश 11 की जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी। 33 रन पर अंकेश का विकेट गिरने के बाद रूपेश 32 ने नरेंद्र के साथ शानदार 78 रन की साझेदारी निभाई और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाकर आउट हो गए। मैच रोमांचक स्थिति पहुंचा और आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी, लेकिन परवई के बल्लेबाजों ने एक गेंद शेष रहते फाइनल मैच छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन



मैन आफ द मैच 61 रन बनाने वाले नरेंद्र रहे। टूर्नामेंट में 143 रन बनाकर 3 विकेट लेकर जितेंद्र मैन आफ द सीरीज घोषित हुए। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें विजेता को 25 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मैच के अंपायर दुष्यंत बडौनियां और निशांत जैन सहित मैच में कामेंट्रटर सूर्यकांत त्रिपाठी, हृदयेश गोस्वामी, शंकर सिंह ,आकाश साहू, वीरू गहरवार और कृष्णकांत त्रिपाठी के साथ स्कोरर जितेंद्र तिवारी व दिनेश कौशिक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



समापन समारोह का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया और आभार लालू राजा ने जताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रमेश खटीक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, ओमप्रकाश भदौरा, चन्द्रशेखर खरे जिला पंचायत सदस्य, धीरज सिंह सिकरवार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, गिन्नीराजा सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, पवनस्वरूप पटैरिया प्रा.शि.संघ ब्लाक अध्यक्ष, शरद बडौनियां, राजकुमार दुबे, घनश्याम सिंह, कृष्णबल्लभ सोनी, सुरेश लेखपाल, दिनेश विदुआ, राजीव लिटौरिया, बृजेश नायक, आदित्य तिवारी, संजय गुप्ता, कुलदीप खरे लेखपाल मौजूद रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में गणेश राय, गोलू रावत, प्रदीप पटैरिया, नीलेश व्यास, विनय दुबे, भूरे राजा, पंकज रावत, टिल्लू राजा, विजय राजा, विनय मिश्रा, बृजेश वर्मा, स्वदेश टोंटे, भैरो आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed