फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fight for asking to cut slip in temple, video viral

मंदिर में पर्ची कटाने की पूछने पर मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fight for asking to cut slip in temple, video viral
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजवारा में बीते रोज शुक्रवार को मंदिर में पर्ची का नंबर पूछने को लेकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वारयल हुआ है। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रजवारा निवासी प्रदीप ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को गांव के ही रविकांत के साथ अंजनी माता मंदिर गया था। मंदिर में ही पुजारी के सहयोगी से पर्ची कटाई थी, जिसका नंबर नहीं मिला। उसने जब उनसे नंबर के बारे में पूछा तो इंद्रेश राय एवं उनके तीन सहयोगी वहां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। उसके साथी मोहित व रविकांत जब उसे बचाने लगे तो उन्हें भी पीटा और धमकी दी। इस मारपीट में उसे सिर में एवं उसके साथी मोहित एवं रविकांत को भी चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला व बेटियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत एक गांव में महिला व उसकी बेटियों के साथ दबंगों द्वारा जमकर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जाखलौन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि उसके गांव के चार विपक्षी शराब पीकर आए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसकी तीन बेटियों बीच-बचाव करने आईं तो उन लोगों ने उनके साथ भी गालियां देकर मारपीट कर दी। उसके माता-पिता ललितपुर में पीआरडी में नौकरी करते हैं। उसने जाखलौन में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed