फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   festivel season law control

त्योहारों पर व्यवस्थाएं ठीक करें

Tue, 12 Apr 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
festivel season law control
प्रश्‍ाासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। डीएम डा. रूपेश कुमार ने विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस, 15 अप्रैल को श्री राम नवमी, 20 अप्रैल को महावीर जयंती, 21 अप्रैल को हजरत अली का जन्म दिन व 22 अप्रैल को हनुमान जयंती पर्व है। दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने बताया कि महावीर जयंती/हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के मार्गों पर साफ-सफाई और मार्गों में पड़ने वाले अवरोधों को हटाया जाए। उन्होंने 21 अप्रैल को पुलिस व्यवस्था करने, विद्युत तारों को सुधारने और पीने के पानी के लिए टैंकर की भी व्यवस्था कराए जाने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार को निर्देश दिए कि साफ-सफाई दुरुस्त रखी जाए।
डीएम ने कहा कि त्योहार को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, जलापूर्ति, यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए। डा. दीपक चौबे ने 21 व 22 अप्रैल को साफ-सफाई, विद्युत, जलापूर्ति, यातायात, चिकित्सा के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस अधीक्षक मो. इमरान, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम महरौनी ए. दिनेश कुमार, हरविंदर सलूजा, जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed