फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer distribution, law and order threat

खाद ने बिगाड़ी जिले की कानून व्यवस्था, होती रही जगह-जगह झड़पें

Mon, 25 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
fertilizer distribution, law and order threat
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। जिले में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दो दिनों में जनपद में खाद की वजह से किसान और पुलिस में कई जगह झड़पें हो गईं। दो दिन में महरौनी, मड़ावरा, नाराहट में पुलिस और किसानों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और नाराहट में तो एक चोटिल हुए किसान ने गुस्से में आकर दरोगा को ही थप्पड़ दिए। कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर अमर उजाला ने पहले ही चेताया था, लेकिन पुलिस व प्रशासन की लापरवाही से स्थिति बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में खाद नहीं मिलने से किसान कई दिनों से लाइन में लगे हुए हैं। लंबी कतारों के बीच किसान परेशान हो रहा है, लेकिन फिर भी उसे खाद नहीं मिल पा रहा है। पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था भी किसानों को खाद समय से नहीं दिला पा रही है। ऐसे में कई दिनों से खाद के लिए परेशान किसान अब उग्र भी होने लगा है। ऐसे ही बीते दो दिनों में तीन मामले सामने आए हैं, जब किसानों का पुलिस से विवाद हो गया। बीते रोज शनिवार को महरौनी में खाद के लिए प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने एसडीएम को पत्थर मारकर चोटिल कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं रविवार को मड़ावरा क्षेत्र में जहां पुलिस और किसानों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जबकि नाराहट में खाद वितरण के लिए लाइन में लगे किसान के पुलिस की धक्का मुक्की में गिरकर चोटिल होने के कारण गुस्साए किसान ने एक दरोगा को ही थप्पड़ जड़ दिए। वहीं कालाबाजारी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। जिसमें अलग-अलग थानों में खाद की कालाबाजारी के मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed