{"_id":"61a284881016f113e6164f52","slug":"fertilizer-blackmarketing-300-selected-lalitpur-news-jhs20972055","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बार खाद लेने वाले 300 लोग किए गए चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
wheat 1jpeg.jpeg
- फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
Link Copied
ललितपुर। डीएम आलोक सिंह के निर्देश पर जिले में कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित करने के लिए कराई गई गोपनीय जांच में करीब 300 लोग ऐसे लोग पाए गए हैं जिन्होंने कई बार खाद उठाई है, इनमें से अधिकांश तालबेहट क्षेत्र से संबंधित है। डीएम ने कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने जिले में खाद की कोई कमी नहीं है, निरंतर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है, खाद का रैक प्राप्त होते ही तत्काल उसे उर्वरक की दुकानों एवं समितियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रबी 2021-22 डीएपी की उपलब्धता अब तक 42440 मीट्रिक टन की उपलब्धता हो चुकी है। जिसके सापेक्ष करीब 41300 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है। गत वर्ष अब तक 39800 मीट्रिक टन का वितरण किया गया था एवं उपलब्धता लगभग 45600 मीट्रिक टन थी, उन्होंने बताया कि तालबेहट तहसील में शनिवार को चेक करने पर उप जिलाधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी ने पाया कि जिन महिलाओं द्वारा लाइन लगाई गई थी, वो केवल आधार कार्ड के साथ उर्वरक लेने आई है, कुछ किसान भी बिना जोत बही के उपस्थित थे, मौके पर ऐसे किसानों की सूची तैयार की है, जिसका सत्यापन रविवार को लेखपाल से कराया जाएगा। यदि किसान सही है और उसने पहले खाद नहीं ली तो उसे खाद दिलाई जाएगी। जो किसान गलत तरीके से खाद लेते हुए पाया जाता है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, क्योंकि अब तक लगभग 80 फीसदी से ज्यादा की बुवाई हो चुकी है, इसी तरह यूरिया का भी वितरण होगा, साथ ही दुकानदार भी सुनिश्चित करेंगे कि बिना जोत बही के किसी प्रकार की खाद नहीं बेचे, यदि ऐसा करते हुए दुकानदार पाया जाता है तो उसे जेल भेजने की कार्यवाही प्रशासन के सहयोग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।