फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Feeling hot during the day and cold at night

Lalitpur News: दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का अहसास

Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Feeling hot during the day and cold at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मौसम में लगातार आ रहे बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। दिन में तेज धूप से जहां लोगों को पसीना छूट रहा है, वहीं शाम होते ही पारा लुढ़कने से ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम में उतार चढ़ाव से सर्दी, जुकाम, गले में संक्रमण और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक मरीजों को बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 860 से 900 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें 50 फीसदी मरीज फिजीशियन के पास पहुंच रहे हैं। इससे ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लग रही है। मरीजाें को बारी आने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अंबिका दुबे ने बताया कि मौसमी बीमारियों में सर्दी, खांसी, बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों में गले में संक्रमण भी पाया जा रहा है। एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। फिजीशियन ओपीडी में आ रहे 400 मरीजों में लगभग 200 में सर्दी, खांसी व बुखार मिल रहा है। 20 मरीजों के गले में संक्रमण मिल रहा और 15 एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों को लाल चकत्ते पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीबी सिंह ने बताया कि बच्चों में मीजल्स की समस्या भी मिल रही है। बच्चों में हल्की घमौरियां पाई जा रही हैं।

तापमान पर एक नजरतिथि - न्यूनतम - अधिकतम (डिग्री सेल्सियस में)
00000000000000000000000000000000000
22 मार्च - 16 - 32
23 - 16 - 32
24 - 17 - 33
25 - 17 - 34
26 - 19 - 36
27 - 22 - 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed