{"_id":"67eaed380ea184459e0517ce","slug":"fault-in-cable-caused-power-outage-for-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132563-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: केबल में फाल्ट से घंटों ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: केबल में फाल्ट से घंटों ठप रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में अंडरग्राउंड केबल फटने से कई मोहल्लों की बिजली आठ घंटे तक बाधित रही। लोगों को गर्मी और मच्छरों से रातभर परेशान होना पड़ा।
गल्ला मंडी स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर एक के अंतर्गत स्टेट बैंक के पास अंडर ग्राउंड केबल में रविवार शाम लगभग छह बजे फाल्ट हो गया। इससे केबल फट गई। सब स्टेशन पर बार-बार फीडर लगाने पर ट्रिप हो रहा था।
बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर खंभों से काटकर फाल्ट खोजा। देर रात लगभग बारह बजे फाल्ट स्टेट बैंक के पास मिलने पर कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर इसे ठीक किया।
देर रात लगभग ढाई बजे फाल्ट ठीक किया गया। फीडर एक के अंतर्गत चर्च रोड, तुवन क्षेत्र एवं सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों को देर रात तक बिजली गुल रहने से परेशान होना पड़ा। संवाद