फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   father son corona positive,

दो सप्ताह बाद मिले पिता-पुत्र समेत दो संक्रमित

Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
father son corona positive,
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जनपद में दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण को लेकर राहत रही, लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2657 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट में पिता-पुत्र समेत दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

सर्दी के सीजन की शुरुआत होते ही कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां पर बीते लगभग दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण से राहत बनी रही। तीन नवंबर को ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र निवासी दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से हो रही जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। अब पिता पुत्र समेत दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसको लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण का खतरा टला नहीं है। मुंह पर मॉस्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर बचाव करें। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 2657 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1221 सैंपल और एंटीजन किट से 1436 सैंपल शामिल हैं। आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल मेडिकल कॉलेज झांसी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक 71 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच में एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित दोनों पिता-पुत्र हैं। दोनों होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 12,716 बनी हुई है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12,586 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में दो मरीज एक्टिव हैं। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 2407 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

मुंबई से आए बेटे से संक्रमण आने की डॉक्टर जता रहे हैं संभावना
डॉक्टरों ने संभावना जताई है कि दिवाली पर बेटा मुंबई से घर आया था तबियत खराब होने पर उसे घर पर ही रहने की सलाह दी गई थी। इसके बाद पिता की तबियत खराब होने पर दोनो का कोविड जांच कराई गई जिसमें वह लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
त्योहार के बाद लगातार ट्रेन व बसों में बढ़ रही भीड़
कोरोना गाइड लाइन का ट्रेनों व बसों में पालन नहीं हो रहा है। दिवाली के पहले से शुरू हुई भीड़ कम नहीं हो रही है। अब तो सहालग शुरू होने से शादी और बरातों में भीड़ हो रही है लेकिन कोई भी मास्क लगाए नहीं दिख रहा। इतना ही नहीं हैंडसेनेटाइजर का प्रयोग भी नहीं हो रहा। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

---------------
बुधवार को कोविड जांच टीमों ने 2657 सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed