फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father of four daughters hanged in domestic dispute

चार बेटियों के पिता ने घरेलू विवाद में फांसी लगाई

Sun, 02 Jan 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Father of four daughters hanged in domestic dispute
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लेड़ियापुरा में चार बेटियों के पिता ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी सबसे बड़ी बेटी आठ साल की और सबसे छोटी बेटी आठ महीने की है।
विज्ञापन

मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी देवेंद्र कुशवाहा (28) पुत्र जमुना प्रसाद कुशवाहा रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान पर इलेक्ट्रीशियन था। वह कुछ वर्षों से अधिक शराब पीने लगा था, रोज सुबह शराब पीकर किसी से कुछ भी कह देता था, जिससे सभी उससे परेशान रहने लगे थे। नववर्ष के पहले ही दिन शनिवार को सुबह करीब नौ बजे वह घर से कलारी पर चला गया और वहां से शराब पीकर घर लौटा था। करीब पौने ग्यारह बजे वह अपने कमरे में गया और चौखट पर चादर बांधकर गले में फंदा बनाकर लटक गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसका भतीजा दीपेंद्र कुशवाहा नववर्ष होने के चलते परिवार में बड़ों के पैर छूने के लिए गया तो चौखट पर चाचा को फंदे पर लटकता देखा। उसने चिल्लाकर अन्य परिजनों को बुलाया, तब तक देवेंद्र की सांसें चल रही थीं, यह देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे दीपेंद्र और भाई सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि देवेंद्र की चार बेटियां हैं। जब उसकी दूसरी बेटी ने जन्म लिया था, तभी वह बेटी होने के गम में शराब पीने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसकी तीसरी और करीब आठ माह पहले चौथी बेटी हुई तो वह और अधिक शराब पीने लगा। अब स्थिति यह थी कि वह रोजाना सुबह से ही शराब पीने लगा था। सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई देवेंद्र को लड़के की चाहत थी लेकिन उसे लगातार चार बेटियां हो गई थीं। लेकिन वह बेटियों को भी बहुत चाहता था और हर दिन उनके लिए कुछ ने कुछ सामान भी जरूर लेकर घर आता था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब पीकर घर में भी झगड़ा किया था
देवेंद्र कुशवाहा (28) शनिवार को सुबह ही शराब पीकर आया और घर में परिवारजनों से मुंह जवानी बड़बड़ाता रहा। जिस पर परिजनों ने उसे मना भी किया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसने चौखट पर चादर से ही फांसी लगा ली। गोविंद बांध सागर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों व मोहल्ले वालों ने शराब पीकर घर में झगड़ा किए जाने की बात कही है, मामले में जांच की जा रही है। हालांकि भतीजे दीपेंद्र ने कहा कि शराब पीने के बाद वह मोहल्ले में झगड़ा करता था, लेकिन शनिवार को झगड़ा नहीं हुआ था। उसने बताया कि बड़ी बेटी बब्बो आठ साल की है और सबसे छोटी बेटी करीब आठ माह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed