फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   father mother murder blaim daughter

माता पिता ने लगाए पुत्री की हत्या के आरोप

Wed, 13 Oct 2021 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
father mother murder blaim daughter
rape.jpg - फोटो : rape.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला कैलगुवां चौराहा के पास निवासी नवविवाहिता की मौत के मामले में मृतका के माता-पिता ने बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं। इस मामले में मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतका का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुरईघाट, हाल कैलगुवां चौराहा के पास निवासी शबाना पत्नी मोनू खान के पिता थोबन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी का सही नाम पूनम अहिरवार (18) था। जब वह मजदूरी के लिए एक वर्ष पहले गुड़गांव गए थे तो उस समय पूनम रूबीन खान उर्फ मोनू खान के साथ चली गई थी और उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। उसकी कोर्ट मैरिज की बात सुनी थी।
विज्ञापन

पांच माह पहले बेटी का फोन आया था कि उसका पति उससे दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये मांग रहा है, नहीं देने पर वह उसे जान से मार देगा। जिस पर उन्होंने कोई भी दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जता दी थी। उसके बाद कभी बात नहीं हुई। इधर, वह नवमी पूजन के लिए घर लौटे थे तो मंगलवार को समाचार पत्रों से उसे बेटी की मौत की जानकारी हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। वहीं मृतका के माता-पिता ने पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed