{"_id":"67b0d717c65fcc58040db027","slug":"father-killed-by-hitting-wood-on-head-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-129701-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिर पर लकड़ी मारकर पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिर पर लकड़ी मारकर पिता की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम तेरा में शुक्रवार रात को शराब के नशे में विवाद के दौरान बेटे सोबरन ने पिता हीरालाल (45) के सिर पर लकड़ी मार दी। हीरालाल की मौत हो गई। विवाद का कारण पुत्र के साथ गाली-गलौज को बताया जा रहा है। आरोपी पुत्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम तेरा निवासी भतीजे अरविंद ने बताया कि उसका चाचा हीरालाल शराब पीने का आदी था। हर रोज शराब पीकर पुत्रों और बहुओं से गालीगलौज करता था।
गांव के लोगों को भी गाली देता था। 14 फरवरी को देररात को हीरालाल शराब पीकर घर में गालीगलौज कर रहा था। इस दौरान घर के लोग सो रहे थे। सोबरन उठा और उसने पिता को गाली देने से मना किया। लेकिन हीरालाल नहीं माना और गाली देता रहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सोबरन ने आक्रोश में आकर चूल्हे में जलाई जाने वाली लकड़ी उठाई और हीरालाल के सिर पर मार दी। हीरालाल वहीं जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सोबरन मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार हीरालाल के घर में करीब 8 दिन से कलह चल रही थी।
अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने सोबरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।्