फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father injured in accident dies three days before daughter's marriage

Lalitpur News: बेटी की शादी के तीन दिन पहले दुर्घटना में घायल पिता की मौत

Sat, 06 May 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 06 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Father injured in accident dies three days before daughter's marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा पवा में बेटी की शादी के तीन दिन पहले दुर्घटना में घायल पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पवा निवासी मोहन उर्फ पप्पू वंशकार (45) पुत्र जालम के तीन पुत्र और एक पुत्री है। वह अपनी पुत्री की शादी के कार्ड रिस्तेदारी में देने के लिए थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम खिरिया जा रहा था। रजवारा के पास 28 अप्रैल को एक बाइक चालक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। जहां से वह बृहस्पतिवार को अपने गांव पवा आया था। शुक्रवार को दोपहर बाद उसकी अचानक मृत्यु हो गई। इससे परिवार में छाई शादी की खुशियां गम में बदल गई।

मोहन की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार दु:खी है लेकिन सबसे बुुरा हाल पुत्री का है। शादी से तीन दिन पहले ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। गांव वालों ने बताया कि वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed