{"_id":"6765c5907b534fb9730ff195","slug":"father-drinking-alcohol-with-money-from-childrens-uniform-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-126092-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बच्चों की यूनिफार्म के पैसे से पिता पी रहे शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बच्चों की यूनिफार्म के पैसे से पिता पी रहे शराब
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम पटउवा में देसी शराब की दुकान को बंद कराए जाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में परिवार के लोग शराब पीकर उनसे गाली-गलौज करते हैं और सरकारी राशन की दुकान से जो राशन मिलता है, उसे बेचकर जो पैसे मिलते उसकी शराब पी जाते हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल से बच्चों की यूनिफार्म के लिए जो पैसा आता है, उसे खाते से निकालकर शराब पर खर्च कर देते हैं। जिससे बच्चे स्कूल बगैर यूनिफार्म के जाते हैं।
उन्होंने कहा कि शराबी पति होने के कारण घर में खाने के लाले पड़े हुए हैं। कहा कि जहां देसी शराब की दुकान है, उसी रास्ते में विद्यालय व धार्मिक स्थल पड़ता है।
विज्ञापन
जिससे ग्रामवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, कीरत बाबा, इमरती, माया, देश कुमारी, शिशुपाल सिंह ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग की।