फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father dies, daughter injured after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत, बेटी घायल

Thu, 02 Jun 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Father dies, daughter injured after tractor overturns
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खौंखरा के पास मंगलवार देर रात को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत गांव हीरापुर निवासी चंदन सिंह पुत्र राजधर लोधी मंगलवार रात को ट्रैक्टर में बैठकर अपनी पत्नी व बेटी के साथ ललितपुर से वापस अपने घर जा रहे थे। अभी ट्रैक्टर कोतवाली ललितपुर के अंतर्गत गांव खौंखरा के पास ही पहुंचा था कि अचानक से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गया। जिससे उसमें सवार चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी बेटी खुशबू को भी चोटें आईं। यह देख अन्य ट्रैक्टर सवारों ने डायल 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत चंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी खुशबू का उपचार किया गया। जिला अस्पताल से जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed