{"_id":"6a3d912f2e64d06d1b08b95a","slug":"father-and-son-critically-injured-in-truck-bike-collision-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-158610-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पुलिस चौकी तेरई फाटक के समीप बृहस्पतिवार को सड़क पार कर रहे बाइक सवार पिता व पुत्र में सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।
मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के चंदेरी गोराकलां निवासी आशाराम (50) अपने पुत्र अमित (30) के साथ देवा माता में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार को वह बाजार से सामान लेने के लिए तेरई फाटक चौराहा आए। सामान लेकर देवा माता मंदिर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।