{"_id":"660f110110d3ab142409067b","slug":"farmers-worried-due-to-clouds-in-the-sky-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112783-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आसमान में छाए बादल से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आसमान में छाए बादल से किसान चिंतित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा जाने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है, कटाई कर मढ़ाई (थ्रेसिंग) करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में बारिश होने से फसल को नुकसान हो जाएगा। ऐसे में आसमान में छाए बादलों से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जनपद में रबी सीजन की दलहनी फसलें पहले ही खराब हो गईं हैं। इनमें मटर, चना व मसूर की फसल दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से जनवरी माह के पहले सप्ताह तक लगातार धूप न निकलने से खराब हो गई थी। रही बची कसर को मौसम साफ होने से पड़े पाले ने नुकसान पहुंचा दिया था। ऐसे में किसानों को गेहूं से ही उम्मीद लगी हुई है। ऐसे में किसान लगातार अपनी गेहूं की फसल की पैदावार पाने की तैयारियां कर रहा है। फसल पक गई है, कटाई व मढ़ाई का कार्य करने में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने अपनी फसल की कटाई का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया है। किसान आनन-फानन में फसल की कटाई के साथ ही थ्रेसर करने में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह में गेहूं की फसल से पूरी तरह से निपट जाएंगे।
-- -
फोटो- 15
कैप्सन- दस्सू कुशवाहा
मौसम की मार से पहले ही रबी की दलहनी फसलें खराब हो गई थीं। अब गेहं पर ही आस लगी हुई है। बारिश होने से फसलें खराब हो जाएंगी।
- दस्सू कुशवाहा
-- -
फोटो- 16
कैप्सन- खिलान
गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से फसलें खराब हो जाएंगी।
- खिलान