फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers will get reasonable prices for peanuts, purchasing centers will open

Lalitpur News: किसानों को मूंगफली के मिलेंगे वाजिब दाम, खुलेंगे क्रय केंद्र

Sat, 09 Nov 2024 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get reasonable prices for peanuts, purchasing centers will open
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के किसानों को अब मूंगफली के वाजिब दाम मिल सकेंगे। शासन के निर्देश पर जनपद में मूंगफली की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले जाएंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद होने की जानकारी पर चेहरे खिल गए , उनका कहना है कि अब मूंगफली की लागत का सही मूल्य मिल सकेगा।
जिले में खरीफ फसलों में मूंगफली की खेती की जाती है। वर्ष 2024 खरीफ में 13046 हेक्टेयर में मूंगफली की फसल की बोआई की गई थी थी। इसकी पैदावार भी अच्छी हुई है, लेकिन किसानों को मूंगफली का सही दाम नहीं मिल पा रहा था। नवीन गल्ला मंडी में मूंंगफली की खरीद 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही मिल पा रही थी। ऐसे में किसानों को फसल का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था। नैपेड के अधिकारी रोहित जैमन ने बताया कि सरकार ने मूंगफली का समर्थन मूल्य 6783 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जनपद में कितने क्रय केंद्र खोले जाएंगे इस संबंध में जल्द तय हो जाएगा। मालुम हो कि किसान लंबे समय से मूंगफली की खरीद समर्थन मूल्य पर करने के लिए मांग कर रहे थे इस पर शासन ने क्रय केंद्र पर खरीद करने की स्वीकृति जारी करते हुए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब उम्मीद है कि जल्द ही क्रय केंद्र संचालित होकर मूंगफली की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

---
परमार्थ संस्था ने की थी क्रय केंद्र खोलने की पहल
परमार्थ संस्था के प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने मूंगफली के सही दाम नहीं मिल पा रहे थे। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, मनोज कुमार सिंह से मांग की थी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो शुक्रवार को मूंगफली के समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ---फोटो-43,बहादुर सिंह
मंडी में किसानों की मूंगफली 3500 रुपये से 4500 रुपये में खरीदी जा रही है। ऐसे में किसानों को अधिक नुकसान हो रहा है। शासन सरकारी खरीद से 6783 रुपये प्रति क्विंटल मिल सकेंगे।-बहादुर सिंह,बम्हौरी नांगल
00000
---
फोटो-44,प्रकाश
किसानों को मूंगफली के बाजार में सही दाम नहीं मिल पा रहा हैं। ऐसे में किसान औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। सरकारी क्रय केंद्र खोले जाने से सही दाम मिल सकेंगे।-प्रकाश,कारीटोरन

--------------
सरकार ने मूंगफली का समर्थन मूल्य 6783 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जनपद में कितने क्रय केंद्र खोले जाएंगे इस संबंध में जल्द तय हो जाएगा।-रोहित जैमन, बीएम नैफेड
-----
जनपद में मूंंगफली के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले जाने के संबंध में शासन का जो आदेश मिलेगा उसका अनुपालन किया जाएगा।-अरविंद मेहर, एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed