{"_id":"663161a2c30224b6530f6878","slug":"farmers-uproar-at-galla-mandi-gate-traffic-halted-for-two-hours-due-to-traffic-jam-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114018-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला मंडी गेट पर किसानों का हंगामा, जाम से दो घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला मंडी गेट पर किसानों का हंगामा, जाम से दो घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी में किसानों को सरकारी क्रय केंद्र पर अनाज बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि बाजार में गेहूं का दाम बढ़ गया है। व्यापारी नकद भुगतान भी कर रहे हैं। ऐसे में खुली मंडी में अनाज बेचने के लिए गल्ला मंडी के गेट पर जमकर हंगामा किया। इससे मंडी के सामने झांसी रोड पर लंबा जाम लग गया। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जाम के चलते करीब दो घंटे तक लोग गर्मी में परेशान रहे।
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद न के बराबर होने के कारण प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों पर समर्थन मूल्य से कम पर खरीद करने की निगरानी शुरू कर दी। साथ ही एक बैठक कर व्यापारियों से कुछ दिनों तक अनाज क्रय केंद्रों पर बिकवाने की अपील की थी। करीब 15 दिनों से गल्ला मंडी में व्यापारी गेहूं नहीं खरीद रहे थे। गेहूं की मांग बढ़ने पर बाजार में समर्थन मूल्य से अधिक दाम हो गए। किसान अब खुले बाजार में अनाज बेचना चाहते हैं, लेकिन गल्ला व्यापारियों ने किसानों का माल खरीदने से इन्कार कर दिया। इसके विरोध में किसानों ने गल्ला मंडी के गेट पर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह व सीओ सदर अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे और किसानों को बताया कि खुले बाजार में गेहूं बेचने पर कोई पाबंदी नहीं है। किसान जहां चाहें, वहां अपना अनाज दे सकते हैं, इसके बाद किसान शांत हुए।