{"_id":"6850758344cba8f4cb032c8f","slug":"farmers-no-longer-have-to-run-around-officers-and-leaders-state-minister-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-137257-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को अब नहीं लगाने पड़ते अधिकारियों व नेताओं के चक्कर : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को अब नहीं लगाने पड़ते अधिकारियों व नेताओं के चक्कर : राज्यमंत्री
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनांतर्गत जनपद के 238 किसानों को मिली 9.16 करोड़ की आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरण किए गए। जनपद में 238 घायल कृषक व मृतक आश्रितों को 9.16 लाख रुपये दिए गए। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अांबेडनगर से सजीव प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने जनपद के कुल 238 लाभार्थियों को 9 करोड़ 16 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक किसानों को दिए, जिसकी धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। इन लाभार्थियों में तहसील ललितपुर के 84, तालबेहट के 54, महरौनी के 39, मड़ावरा के 32 एवं तहसील पाली के 29 लाभार्थी शामिल हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि पहले कृषक दुर्घटनाओं में किसानों को कोई लाभ नहीं मिलता था, किसान नेताओं के चक्कर लगाकर थक जाते थे, लेकिन प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही मात्र 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आर्थिक सहायता मिल जाती है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप उपस्थित रहे।