फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmers

किसानों की मौत की सही रिपोर्ट भेजी जाए

Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
farmers
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन ने क्षेत्रीय किसानों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासन को किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या की सही रिपोर्ट भेजने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बजर्रा, भड़ररु व कारीसा के किसानों को अभी तक फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने जांच कराकर बीमा का लाभ दिलाने और क्षेत्र में सूखा के कारण सिंचाई के लिए परेशान हो रहे किसानों के लिए खेतों की सिंचाई के लिए सजनाम बांध की नहर चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि ग्राम बजर्रा में रहने वाले किसान राकेश सिंह यादव (35) ने सूखे कारण सदमे में खेत पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने की रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई है। जिले के अनेक ग्रामों में जहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं, प्रशासन उन्हें आम मौत से जोड़ रहा है। किसानों की मौत की सही जानकारी शासन को भेजी जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, दयाराम, कुंदन, राजेंद्र, महेंद्र, रामबक्श, लाल सिंह, मदन, रक्खन लाल, जालम अहिरवार के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed