{"_id":"06725bf86a2f59526800d03c8964a365","slug":"farmers-did-not-get-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली किसानों को राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली किसानों को राहत राशि
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि वन कर्मियों ने जेसीबी मशीन से उनके कच्चे टपरों को ध्वस्त कर दिया तथा उनमें आग लगा दी। विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट में पंचुआ, ताराबाई, मुडनबाई, खेराबाई, हल्कीबाई सहित एक दर्जन लोगों को चोटें आईं। पीड़ितों ने अपनी चोटें भी बताईं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अन्याय के खिलाफ हैं, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सहरियाओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उनका जमीन पर वर्षों से हक है और कोई भी कागजात है तो वह बताएं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महोली में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सहरिया जाति के विकलांग, वृद्धा व विधवा महिलाओं को पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा।
इस दौरान सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने कहा कि जनपद में बेगुनाहों पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सपा मीडिया प्रभारी कुंदन पाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह यादव, बालचंद्र सहरिया, फूल सिंह यादव, दंगल सिंह, रमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन