फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer's death on farm under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में खेत पर किसान की मौत

Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death on farm under suspicious circumstances
खेत पर फसल देखने के लिए गए थे, मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल देखने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह खेत पर अचेतावस्था में मिले थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण पता नहीं चल सका।
थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम महोली निवासी जगभान सिंह ग्रामीण (52) शुक्रवार को घर से खेत पर फसल को देखने के लिए गए थे। शाम तक वह लौटकर घर नहीं आए। इस दौरान जगभान के बड़े भाई खलक सिंह खेत पर चारा काटने के लिए पहुंचे। यहां उन्हें खेत पर जगभान सिंह संदिग्ध परिस्थिति में अचेतावस्था में जमीन पर पड़ा मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजन जगभान को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चलने की बात कही है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed