फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer's death, doctors accused of negligence in treatment

Lalitpur News: किसान की मौत, डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 22 Aug 2023 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 22 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death, doctors accused of negligence in treatment
खेत पर हुआ था सीने में दर्द, बाइक से पहुंचा था अस्पताल, हार्ट अटैक आने से अस्पताल में ही गिर गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान की हालत बिगड़ गई। वह बाइक से अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया और बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
थाना पाली के अंतर्गत ग्राम करमरा निवासी हरनाम सिंह (50) की सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृतक के भतीजे मर्दन सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह हरनाम सिंह अपने खेत पर उड़द की फसल देखने के लिए गए थे। यहां उनके सीने में दर्द हुआ तो वह बाइक से कस्बा बिरधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन

भतीजे का कहना है कि वहां पर मरीजों की अधिक भीड़ थी। इस दौरान हरनाम वहीं अचेत होकर गिर गए। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने उनके शरीर का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्दन सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर इलाज करने में लापरवाही का आरोप लगाया है और हार्ट अटैक से मौत होने को कारण बताया। मृतक के पांच बेटियां व दो बेटे हैं। वह सात एकड़ भूमि पर खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed