{"_id":"67a25bcc9d9107b829011f3f","slug":"farmers-condition-worsens-while-watering-crops-he-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128977-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल में पानी देते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल में पानी देते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गेहूं की फसल में पानी देते समय किसान की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन ने सांप के डसने से मौत होने की आशंका जताई है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी निवासी भागीरथ (45) सोमवार को अपने पुत्र चंद्रभान के साथ खेत पर गेहूं की फसल में पानी देने गया था। अचानक उसे चक्कर आया और वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसके चार पुत्री व दो पुत्र हैं। वह तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।ो