{"_id":"d5261197c620cf553e6b2d3fca8a9ef8","slug":"farmers-complain-samples-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की शिकायत पर लिए नमूने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की शिकायत पर लिए नमूने
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उप कृषि निर्देशक हंसराज ने जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार और वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुशवाहा के साथ महरौनी नगर में खेती किसानी के काम आने वाली दवाओं की दुकानों पर कीटनाशकों की जांच की। टीम आने की भनक लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह अपनी- अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। जैसे - तैसे एक दुकानदार मिला, जहां से अधिकारियों ने सैंपल लिए। महरौनी- टीकमगढ़ रोड स्थित दुकानदार जगदीश निरंजन की दुकान पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर बीड ब्लॉक नामक दवा का सैंपल लिया।