{"_id":"662c44c658593ad3dd067c44","slug":"farmers-claiming-crop-loss-got-claim-of-rs-133-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113852-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल नुकसान का दावा करने वाले किसानों को मिला 1.33 करोड़ का क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल नुकसान का दावा करने वाले किसानों को मिला 1.33 करोड़ का क्लेम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वर्ष 2023 में नष्ट हुई खरीफ फसल का व्यक्तिगत दावा करने वाले 4582 बीमित किसानों के खातों में क्लेम राशि आ गई है। इन किसानों को 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शेष व्यक्तिगत दावा करने वाले किसानों की 650 पॉलिसियों में 443 निरस्त कर दी गई हैं। 207 पॉलिसियों के किसानों से आवश्यक दस्तावेज नहीं मिल सके।
वर्ष 2023 में कटाई शुरू होने से दो सप्ताह पूर्व बारिश होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। उड़द, मूंग, मूंगफली व सोयाबीन की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा था। किसानों ने नुकसान का सर्वे कराने की मांग की थी। किसान संगठनों ने सहायता राशि व बीमा क्लेम का भुगतान किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे थे। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कंपनी के टोलफ्री नंबर पर शिकायत कर व्यक्तिगत दावा किया था। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने सर्वे किया था। व्यक्तिगत दावा करने वाले 4582 किसानों को 1.33 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है।
-- -
व्यक्तिगत दावा करने वाले 4582 किसानों को 1.33 करोड़ क्लेम राशि का भुगतान हो गया है।- बसंत कुमार दुबे, उप निदेशक, कृषि