फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers are worried about the seeds getting spoiled due to rain.

Lalitpur News: बारिश होने से किसानों को सता रहा बीज के खराब होने का डर

Sun, 02 Nov 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about the seeds getting spoiled due to rain.
चना, मटर व मसूर की बोआई 76 फीसदी तक हुई, बारिश से बोआई हुई बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। इस बार बेमौसम हुई बारिश ने फसलों की बोआई पर असर डाला है। रबी के सीजन में अब तक अनाज (गेहूं व जौ) की 10 से 11 फीसदी ही बोआई हो सकी है। वहीं, दलहन में 76 फीसदी बोआई तो हो गई है लेकिन एक सप्ताह में ही दो बार बारिश होने से किसानों को बीज खराब होने का डर सता रहा है।
रबी फसल की बोआई अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू हो गई थी। इसके चलते जिले में चना की बोआई 12 हजार हेक्टेयर के सापेक्ष 7,262 हेक्टेयर यानी 60.52 फीसदी, मटर की बोआई 55 हजार हेक्टेयर के सापेक्ष लगभग 43,756 हेक्टेयर यानी 79.56 फीसदी और मसूर की बोआई 27,789 हेक्टेयर के सापेक्ष 21, 574 हेक्टेयर यानी 77.64 फीसदी हो गई है। ऐसे में जिन किसानों ने बारिश के तीन से चार दिन पहले बोआई की थी, उन्हें अधिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं, अब तक गेहूं की बोआई 1,70,117 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 18,461 हेक्टेयर यानी 10.85 फीसदी हो सकी है। जौ की बोआई 8,921 हेक्टेयर के सापेक्ष मात्र 1,354 हेक्टेयर यानी 15.18 फीसदी हो सकी है। वहीं, तिलहल की कुल बोआई कुल 45.44 फीसदी हुई है। तिलहन में सरसों की बोआई 48,603 हेक्टेयर के सापेक्ष 21,865 हेक्टेयर की जा सकी है। इस प्रकार रबी के सीजन में 3,22,646 हेक्टेयर के सापेक्ष अब तक 1,14,591 हेक्टेयर यानी 35.52 फीसदी ही बोआई हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इस सप्ताह होने वाली बारिश से जनपद में फसलों की बोआई प्रभावित हुई है लेकिन अब किसानों ने फिर से बोआई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। - राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed