फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers are not able to get solar pumps on subsidy, 50 percent could not be distributed in four months

Lalitpur News: अनुदान पर सोलर पंप लेने के लिए नहीं मिल रहे किसान, चार माह में 50 फीसदी नहीं हो सके वितरित

Thu, 04 Jul 2024 04:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not able to get solar pumps on subsidy, 50 percent could not be distributed in four months
कृ​षि कार्यालय।  - फोटो : amar ujala
- बुकिंग करने वाले किसानों में दो फीसदी ने ही जमा की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में किसानों के हित में चल रहीं शासन की योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ऐसा ही हाल पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत मिलने वाले सोलर पंप का बना हुआ है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी भी पूर्ण नहीं हो सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 2280 सोलर पंप अनुदान पर दिए जाने थे, लेकिन लगभग चार माह में महज 1220 किसानों ने पंजीयन कराया, इसमें 26 किसानों ने ही धनराशि जमा की है।

जनपद में कृषि विभाग के पोर्टल पर दो लाख 65 हजार किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों को बिजली मुक्त सिंचाई की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) अंतर्गत अनुदान पर सोलर पंप दिए जाते हैं। वर्ष 2024 में फरवरी माह में शासन ने 2280 सोलर पंप का लक्ष्य दिया है। इसके लिए किसान को ऑनलाइन बुकिंग कर टोकन जनरेट करना होता है। टोकन को मुख्यालय स्तर पर कंफर्म किया जाता है। इसके बाद प्रिंट लेकर राशि बैंक में जमा करना होती है। इसके साथ ही अन्य संबंधित दस्तावेज उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना थे। लेकिन चार माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक 10 फीसदी किसानों ने सोलर पंप नहीं लिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 2280 सोलर पंप के सापेक्ष अब तक केवल 1220 किसानों ने प्री बुकिंग कराई है। इसमें भी केवल 26 किसानों ने ही पैसा जमा किया है। इससे स्पष्ट है कि महज दो फीसदी किसान तक सोलर पंप नहीं ले पा रहे हैं। यही नहीं दस एचपी का एक भी सोलर पंप किसान ने नहीं लिया है। ऐसे में शासन की योजनाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

----
यह है सोलर पंप योजना की स्थिति
सोलर प्रकार - लक्ष्य - प्री बुकिंग - धनराशि जमा करने वाले किसानों की संख्या
3 एचपी - 1075 - 207 - 11
5 एचपी - 700 - 631 - 11
7.5 एचपी - 250 - 275 - 04
10 एचपी - 255 - 157 - 00
कुल - 2280 - 1220 - 26
---
सोलर पंप लेने के लिए किसान पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर टोकन जारी करें। इसके बाद टोकन राशि को बैंक में जमा कर सोलर पंप प्राप्त करें।
- बसंत कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed