फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer trouble, crop rate decided by traders

किसान की पीड़ा: लागत हम लगाते और दाम व्यापारी तय करते

Mon, 04 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
farmer trouble, crop rate decided by traders
महरौनी। फसल की बुवाई से लेकर कटान तक किसान मशक्कत करते हैं। बेमौसम बारिश से फसल खराब भी हो जाती है। इसके बाद भी मंडी में उपज के दाम व्यापारी अथवा आढ़ती तय करते हैं। इससे किसानों को लागत तक नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल में भारी नुकसान हो गया है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
मेहनत कर खेत में फसल तैयार करने वाले किसानों की पीड़ा कोई सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि फसल कभी अतिवृष्टि से तो कभी सूखा पड़ने से बर्बाद हो जाती है। अन्ना जानवर और बंदरों से भी फसल को नुकसान हो रहा है। इस सब से जब कुछ फसल बच जाती है तो वह अपनी उपज को बेचने के लिए बाजार जाता है। जब बाजार में किसान अपनी फसल की उपज लेकर व्यापारी के पास ले जाता है तो वहां भी व्यापारी का भाव चलता है और तौल से आधा किलो अधिक तौला जाता है। इतना सब कुछ सहने के बाद भी किसान किसी से उफ तक नहीं करता है। दरबदर की ठोकरें खाता फिरता है। किसानों का कहना है कि इस साल बारिश व बीमारी से खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। अब सरकार इस ओर ध्यान देकर किसानों को फसल बीमा और मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

--------
कुदरत का कहर और जानवरों से बचने के बाद जो फसल बचती है उसकी लागत की परवाह न करते हुए व्यापारी दाम तय करता है। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।- नरेंद्र सिंह, किसान जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सोयाबीन, उड़द, मूंग के साथ तिली की फसल बोई थी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में हुई बारिश से तिली की फसल नष्ट हो गई थी और अभी की बारिश से उड़द, मूंग की फसल खराब हो गई। विक्रांत सिंह, किसान, जखौरा।

---------
खेती करना अब घाटे का काम हो गया है। हर तरफ से जोखिम उठाना पड़ता है। क्या करें मजबूरी है। फसल बोने से लेकर जब तक मिल में अनाज नहीं पहुंचता तब तक किसान का अनाज ही गिरता है। राजेंद्र सिंह, किसान जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed