फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer s death guarding farm in Lalitpur

ललितपुर: खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान ने दम तोड़ा, सीने में अचानक हुआ दर्द, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Sun, 24 Apr 2022 06:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

थाना जखौरा में गांव आलापुर निवासी मुन्नालाल यादव पुत्र सुक्के शनिवार दोपहर खेत में खड़ी उड़द की फसल की रखवाली कर रहे थे। अचानक सीने में दर्द हुआ और अचेत होकर खेत में ही गिर पड़े। घरवाले उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Farmer s death guarding farm in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर में थाना जखौरा के एक गांव में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


थाना जखौरा में गांव आलापुर निवासी मुन्नालाल यादव पुत्र सुक्के शनिवार दोपहर खेत में खड़ी उड़द की फसल की रखवाली कर रहे थे। साथ में बेटा रविशंकर भी खेत में मौजूद था। इसी दौरान मुन्नालाल के सीने में अचानक दर्द होने लगा। हालत खराब होने की जानकारी बेटे को दी। बेटे ने अस्पताल चलने को कहा तो चार कदम चलने पर वह अचानक गिरकर अचेत हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन चार पहिया वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई मेघराज सिंह ने बताया कि मृतक मुन्नालाल के पास तीन एकड़ जमीन है। खेती कर परिवार पालते थे। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed