{"_id":"602597258ebc3ee9504fa838","slug":"farmer-protest-for-canal-open-lalitpur-news-jhs1883354161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनी नहर न खुलने पर किसान आंदोलन को होंगे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामनी नहर न खुलने पर किसान आंदोलन को होंगे मजबूर
विज्ञापन
महरौनी में इंदिरा चौराहे पर नहर खुलवाने के लिए सड़क पर बैठे कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। जामनी नहर बंद होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कस्बा के इंदिरा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जामनी बांध की दायीं नहर खुलवाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से नहर बंद होने से किसानों की रबी की फसल सूख रही है। किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सता रही है। किसानों की लगातार मांग के बाद भी प्रशासन द्वारा नहर नहीं खोली जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य धनीराम अहिरवार ने कहा कि अगर समय से नहर नहीं खोली गई तो रबी की फसल में एक भी दाना नहीं मिलेगा और किसान बर्बाद हो जाएंगे। चेतावनी दी कि जल्द ही नहर नहीं खोली गई तो जिला मुख्यालय पर किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नहर खोलने की मांग की।
इस दौरान राकेश रजक, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव, सूर्यप्रताप, सुनील अहिरवार, बृजेश मिश्रा, आशीष दुबे, रहीस खान, रविंद दुबे, अभिषेक दुबे, हिम्मत कुशवाहा, जमना कुशवाहा, खुशीराम, शेरसिंह परमार, अखिलेश कुशवाहा, भैय्यन दुबे आदि मौजूद रहे।