फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer killed in front of house due to bike collision

Lalitpur News: बाइक की टक्कर से घर के सामने किसान की गई जान

Mon, 27 Mar 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in front of house due to bike collision
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा निवासी किसान को बीते शनिवार की शाम को घर के सामने ही सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए और वहां से भोपाल एम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मोहल्ला जुगपुरा निवासी रामनाथ (56) पुत्र मेेहरबान यादव शनिवार की देर शाम को करीब पांच बजे अपने खेत से पैदल ही घर लौट रहा था और अभी वह घर के सामने ही सड़क पर पहुंचा था, कि तभी जाखलौन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। लेकिन चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताने पर परिजन उसे भोपाल एम्स ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया कि रामनाथ की एक बेटी और चार बेटा हैं। जबकि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed