{"_id":"69712016d8349f6327056007","slug":"farmer-irrigating-his-crop-dies-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-150267-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल की सिंचाई कर रहे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल की सिंचाई कर रहे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन खिरिया। पाली तहसील के बछरई गांव में फसल की सिंचाई कर रहे किसान 52 वर्षीय श्रीराम पटेल की मौत हो गई। बछरई गांव निवासी श्रीराम पुत्र उदई पटेल दोपहर करीब 12 बजे सजनाम नदी के पीछे अपने गेहूं के खेत में पहुंचे। सिंचाई करने के लिए उन्होंने अपना डीजल पंप चालू किया और खेत की स्थिति देखने पहुंच गए।
थोड़ी देर बाद श्रीराम की पत्नी मानकुंवर भी खेत पर पहुंची, लेकिन श्रीराम दिखाई नहीं दिए। उन्होंने खेत में घुस कर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर परिजनों के साथ परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने किसी जहरीले कीड़े के काटने या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक के परिजनों ने पुलिस एवं तहसीलदार पाली को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।