फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer falls into parapet-less well in the dark; drowns to death.

Lalitpur News: अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में गिरा किसान, डूबने से मौत

Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer falls into parapet-less well in the dark; drowns to death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत पर जाते समय रास्ते में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से 45 वर्षीय प्रमोद कुमार निवासी कस्बा बार मजरा राधापुर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भाई परमानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे उसका भाई प्रमोद घर से खेत पर जाने के लिए निकला। इस दौरान अंधेरा हाेने के चलते रास्ते में बिना मुंडेर के कुएं में गिरकर डूब गया। सुबह करीब 7-8 बजे गांव के बच्चे कुएं में गिरी गेंद को देखने के लिए वहां गए। यहां उन्होंने जब कुएं में झांककर देखा तो पानी में शव दिखा। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी तो भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। कुए में उतरा रहा शव प्रमोद का पाया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। गांव के लोगों की मदद से शव को कुए से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र है। मृतक के भाई परमानंद ने खेत पर जाते समय बिना मुंडेर के कुए में गिरकर हादसे का शिकार हो जाने की बात कही। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed