फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies under suspicious circumstances

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 29 Dec 2021 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances
कैप्सन - खेत में बना पन्नी का टपरा - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के गणेशपुरा टपरियन में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे । जहां परिजन मौत की वजह ठंड से होना बता रहे है। वहीं प्रशासन ने ठंड से हुई मौत की बात को नकार रहा है।
विज्ञापन

गणेशपुरा टपरियन निवासी चंद्रभान सिंह (50) बाहर मजदूरी करता है। मंगलवार को सायंकाल वह अपने घर आया था। इसके बाद पति-पत्नी रात में खाना खाकर पॉलिथीन से बने घर में सो गए। सुबह उसकी पत्नी उठकर खेत पर चारा काटने चली गई। जब 11 बजे वह खेत से वापस अपने घर आई तो वहां उसका पति बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। जिससे चीख पुकार मच गई। जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर लेखपाल रामकुमार वर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

जहां मृतक के परिजन उसकी मौत का कारण ठंड बता रहे है। वहीं लेखपाल और ग्रामीण कुछ अन्य कारण बता रहे हैं। तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी इतनी सर्दी नहीं पड़ रही है। मौत की वजह ठंड न होकर कोई अन्य है। जो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहा मृतक का परिवार
तालबेहट। सरकार ग्रामीणों के उत्थान के लिए तरह- तरह की योजनाएं चल रही है। लोगों को रहने के लिए आवास और शौचालय उपलब्ध करा रही है लेकिन चंद्रभान की मौत सरकारी योजनाओं की हकीकत बताने के लिए काफी है। जिसे आज तक सरकारी आवास तक नहीं मिल सका। जिसके कारण भीषण सर्दी, गर्मी और बारिश में पॉलिथीन से बने टपरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। उसके पास डेढ़ एकड़ के लगभग जमीन है। उसके दो बच्चे हैं जो मजदूूरी करके अपना भरण पोषण करते हैं। मृतक के आवास के संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तुषार कटारिया ने बताया कि उसका नाम आवास की लिस्ट में नहीं है। जबकि खांदी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रघुुराज यादव ने बताया कि मृतक का आवास आज तक नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed