फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies due to snake bite

सांप के काटने से किसान की मौत

Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to snake bite
ललितपुर। थाना बालाबेहट के गांव पठराई निवासी उदिया (50) पुत्र चिल्ले सहरिया शुक्रवार रात को मक्का की फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। जिस पर उसने घर जाकर परिजनों को सांप के डसने की बात बताई। परिजन उसे झाड़ फूंक के चलते कई जगह ले गए। जब उसकी हालत अधिक खराब हो गई तब उसे अगले दिन शनिवार को दोपहर में बिरधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना बालाबेहट के गांव पठराई निवासी उदिया शुक्रवार की रात को मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। वह घर पहुंचा और परिजनों को सांप के डसने की बात बताई। जिस पर परिजनों ने रात में ही गांव में झाड़-फूंक कराई और लाभ नहीं होने पर वह उसे अन्य गांवों में भी झाड़-फूूंक के लिए ले गए। मगर उसे कोई लाभ नहीं हुआ। शनिवार को दोपहर तक उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई और वह अचेत हो गया। तब परिजन उसे बिरधा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेेटे रामसेवक ने बताया कि सांप के डसने से पिता की मौत हुई है। मृतक के आठ बेटे और एक बेटी है, जबकि वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था और खेती करता था। उसके पास मात्र डेढ़ एकड़ ही जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed