फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies due to deteriorating condition on the farm

खेत पर हालत बिगड़ने से किसान की मौत

Mon, 31 Oct 2022 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to deteriorating condition on the farm
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बख्तर निवासी खुशीलाल अहिरवार पुत्र धन्सू अहिरवार रविवार की शाम को पांच बजे खेत पर पानी दे रहा था, जिसे उसके ही गांव व परिवार के लोगों ने दूर से काम करते हुए भी देखा, लेकिन करीब साढ़े पांच बजे जब वह खेत पर दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने पास में जाकर देखा, तो मेड़ पर वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने तत्काल उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई कल्लू ने बताया कि रविवार की शाम को वह खेत में दूर काम कर रहा था, जबकि खुशीलाल अपने खेत में पानी दे रहा था। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो उसने पास में जाकर देखा तो वह अचेत पड़ा था, जिस पर उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां हैं, जबकि वह दो भाई व दो बहनों में बड़ा था और खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed