{"_id":"6a3c3c6d57840dfd4c0716c3","slug":"farmer-dies-after-falling-onto-the-platform-while-boarding-a-train-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158541-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ते समय किसान अचेत होकर गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है।
मृतक साले नाथूराम ने बताया कि उसके जीजा अशोक (50 वर्ष ) की कुछ दिनों से बीमार थे। बुधवार की सुबह ग्वालियर दवा कराने जाने के लिए वह रविंद और राहुल के साथ घर से निकले। रेलवे स्टेशन पहुंचकर वह ग्वालियर जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगे। सुबह करीब 9:30 बजे प्लेटफार्म पर ट्रेन आई। जब अशोक उसमें चढ़ने लगा तो उसे चक्कर आया और अचेत होकर गिर गया। जीआरपी की मदद से दोनों ने अशोक को मेडिकल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साले नाथूराम ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई है। मृतक तीन भाई-चार बहनों में छोटा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।