{"_id":"6984e90d270e2bdf680588f7","slug":"farmer-dies-after-being-electrocuted-while-running-a-moto-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151158-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम गुढ़ा में नहाने के लिए नलकूप की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से किसान मौजी कुशवाहा की मौत हो गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महरौनी के ग्राम गुढ़ा निवासी मौजी कुशवाहा (46) पुत्र नाथूराम कुशवाहा बृहस्पतिवार को सुबह खेत पर कृषि कार्य के लिए गया था। दोपहर में 12 बजे बिजली आने पर उसने नहाने के लिए नलकूप की मोटर चलाने के लिए जैसे ही तार लगाया, उसमें आ रहे करंट की चपेट में आने पर मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।