फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died road accident

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत, चार घायल

Wed, 04 Nov 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
farmer died road accident
accident - फोटो : accident
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई, हादसे में चार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। किसान अनाज बेचकर मंडी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग निवासी बृजलाल उर्फ बृजु कुशवाहा (60) पुत्र दमरे कुशवाहा, अमान कुशवाहा (40) पुत्र ग्यासी कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा पुत्र (33) पुत्र बाबूलाल, लाखन उर्फ बंदू यादव (52) और दीपेंद्र (32) पुत्र जगदीश सिंह सोमवार की रात को करीब 11 बजे गल्ला मंडी ललितपुर में अनाज बेचने के बाद खाद बीज लेकर वापस गांव जा रहे थे। अभी वह ग्राम सिलावन के पास ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से निकल रहे राहगीरों व गांवों वालों ने घायलों की मदद की और घटना की जानकारी महरौनी पुलिस को देकर 108 एंबुलेंस को फोन लगाकर सभी घायलों को उपचार को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बृजलाल कुुशवाहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य घायलों का उपचार कर भर्ती किया गया। मृतक के पुत्र दीपचंद ने बताया कि उसके पिता अन्य ग्रामीणों के साथ गल्ला मंडी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उसके पिता खेती करते थे। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed