फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died, padwa

हालत बिगड़ने से किसान की मौत

Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
farmer died, padwa
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम पड़वा में शुक्रवार की शाम को खेत में पानी दे रहे किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम पड़वा निवासी सुखलाल पुत्र वंशी कुशवाहा तीन दिनों से खेतों में फसल को पानी दे रहा था। शुक्रवार की शाम को लगभग चार बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर खेत में ही गिर पड़ा। यह देख आसपास काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई हल्केराम ने बताया कि मृतक का एक बेटा और चार बेटियां हैं। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और उसके नाम लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed