फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died in field

खेत में पानी देते समय किसान की मौत

Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer died in field
कैप्सन = मृतक के परिजनों से जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक 2 = मृतक किसान रामस्वरूप की फाइल फोटो - फोटो : TALDEHATE
कड़ेसराकलां/तालबेहट। कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां के मजरा पवा साइन बोर्ड निवासी रामस्वरूप पुत्र भैयालाल की मंगलवार को खेत में पानी देते समय मौत हो गई। जानकारी के बाद नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता मौके पर गए।
विज्ञापन

रामस्वरूप सुबह अपनी पुत्री खुशबू एवं छोटे भाई देशराज के साथ खेत पर पानी देने गए थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा। उन्होंने अपने भाई और पुत्री को आवाज लगाई। इसके बाद वह खेत में गिर पड़े। देशराज अन्य ग्रामीणों की मदद से उनको पूराकलां रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, लेखपाल नाथूराम पाल, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह यादव मौके पर गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसान की मृत्यु हृदयाघात से होना बताई गई है। शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। जो भी आर्थिक सहायता देय होगी मृतक के आश्रितों को दी जाएगी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके यहां एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक के नाम ग्राम कड़ेसराकलां और झरर में कुल सवा एकड़ जमीन है।

कैप्सन = मृतक के परिजनों से जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक 2 = मृतक किसान रामस्वरूप की फाइल फोटो

कैप्सन = मृतक के परिजनों से जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक 2 = मृतक किसान रामस्वरूप की फाइल फोटो- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed