फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by truck hit

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 14 Jun 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer died by truck hit
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गौना के पास डाक बंगला के सामने पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से प्याज का बीज लेकर जा रहे मोटरसाकिल सवार एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। नाराहट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना सानौधा के अंतर्गत ग्राम ढ़ूढर बम्हौरी निवासी कमलेश पटेल (40) पुत्र नत्थू पटेल शुक्रवार को अपने ममिया ससुर के यहां महरौनी क्षेत्र के ग्राम खितवांस में प्याज का बीज लेने गए थे। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह और उनके ममिया ससुर का पुत्र अर्जुन अलग-अलग मोटरसाइकिल से बीज की बोरी लेकर कमलेश के गांव जिला सागर के ग्राम ढ़ूढर बम्हौरी जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गौना के पास डाक बंगला के सामने हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक कमलेश की मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए उसे रौंदकर भाग गया, यह देख पीछे से आ रहे अर्जुन मोटरसाइकिल के ब्रेक लगाकर उसे बचाने दौड़ा, तो वह भी गिर गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। उधर, हादसे में कमलेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दिनेश पटेल ने बताया कि उसके भाई प्याज का बीज लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी गौना के पास यह हादसा हो गया। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है और वह तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed