फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by lightning bolt

बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दो झुलसे

Fri, 10 Sep 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
farmer died by lightning bolt
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली कलां में बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक मौसम खराब होने पर तेज आवाज व चमक के साथ एक खेत में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गढ़ौली कला निवासी सुख सिंह (45) पुत्र रघुवीर सिंह, मोहन लाल कुशवाहा (35) एवं परम कुशवाहा (55) दोपहर करीब 12 बजे खेत पर मूंग की फसल की कटाई करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक से मौसम बिगड़ गया और आसमान से तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी। इसके बाद बारिश होने लगी। तेज बारिश से बचने के लिए वह सभी लोग एक टपरे के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली गिर गई, जिससे टपरे में खड़े सुख सिंह एवं उसके दोनों साथी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने सुख सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों झुलसे हुए किसानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed